अज्ञात बुजुर्ग का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग । अंजोरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक अज्ञात बुजुर्ग का शव पुलिस को मिला है। अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि 29 अप्रैल की शाम को संतोष कुमार सारथी निवासी अंजोरा आबादी पारा ने चौकी अंजोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई की ग्राम अंजोरा के शीतला पारा तलाब के नीचे सुखदेव यादव के खेत में लगभग 65 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया है और मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक सामान्य कद काठी का है। उसके बाल और दाढ़ी बड़ी हुई है, चेहरा गोल है, उसने काला चैक दार फुल शर्ट और मटमैला भूरा फुल पैंट पहना हुआ है। जब मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तब पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस बुजुर्ग को पहचानता या उसके बारे में कोई जानकारी रखता हो तो चौकी अंजोरा पुलिस से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *