कट्टर बाजी में कई युवक घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। अंडा। आपसी विवाद को लेकर युवकों के बीच कट्टर बाजी की घटना हो गई जिसमें कई युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मौके पर पहुंची अंडा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक फरार अपचारी बालक की तलाश में टीम लगाई गई है।थाना अंडा क्षेत्र के ग्राम कुथरेल(अंडा)में बीती रात आपसी विवाद को लेकर कुछ युवकों के बीच झड़प हो गई थी। आपसी विवाद ने विकराल रूप ले लिया और गुस्से में आए आरोपियों चिंगरी निवासी कुलदीप साहू, खेमराज खुंटेल एवं एक अन्य ने कटर बाजी करते हुए जनक चंद्राकर एवं उसके साथियों पर कटर एवं हाथ मुक्के से वार कर दिया। इससे जनक चंद्राकर गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं उनके साथी भी घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल दुर्ग ले जाकर उपचार के लिए भर्ती किया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को डिस्चार्ज कर दिया गया है वहीं जनक चंद्राकर की स्थिति को देखते हुए उसे भर्ती किया गया है जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को घटना के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *