देसी मसाला शराब की बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। अवैध रूप से प्लास्टिक के बोरे में देसी मसाला मदिरा शोले रखकर बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे आरोपी को उतई पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पकड़ा।आरोपी के पास से 40 पौवा देसी मसाला शराब जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि चन्द्ररिया नाला पतोरा उतई के पास 28 अप्रैल को एक आरोपी अवैध शराब बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी राकेश साहू को पकड़ा। उसके पास से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरा में कुल 40 पौवा देसी मसाला मदिरा शोले जिसकी कीमत लगभग 4000 रुपए है, को जब्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *