रायपुर। 40 दिनों के पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार अभियान से लौटे दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर का रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया।विधायक चंद्राकर ने बंगाल में पार्टी के संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करते हुए बूथ स्तर तक प्रचार किया और केंद्र सरकार की योजनाओं व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया।एयरपोर्ट पर संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी ताकत हैं और पार्टी द्वारा दिए गए हर दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाना उनका कर्तव्य है। उन्होंने बंगाल की जनता के समर्थन को अभूतपूर्व बताया और दुर्ग ग्रामीण के विकास के लिए निरंतर काम करने की बात कही।स्वागत कार्यक्रम में ‘ललित भैया जिंदाबाद’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों से माहौल गूंज उठा। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर आरती उतारी।इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
