पी जी नर्सिंग कॉलेज में काव्य पाठ का आयोजन आज

भिलाई नगर। प्रगतिशील जन विचारधारा की साहित्यिक संस्था आरंभ के तत्वाधान में राज्य स्तरीय काव्य पाठ का आयोजन पी जी नर्सिंग कॉलेज सेक्टर 9 में 30 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे से रखा गया है। काव्य पाठ में आरंभ के सदस्य और महाविद्यालय के विद्यार्थी काव्य पाठ करेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यंग्यकार व प्रगतिशील कवि रवि श्रीवास्तव होंगे।अध्यक्षता पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर रोजा प्रिंसी करेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर अंजन कुमार सहायक प्रोफेसर कल्याण महाविद्यालय कविता पर संवाद चर्चा करेंगे। आरंभ के मुख्य सलाहकार डॉ महेश चंद्र शर्मा एवं मुख्य संरक्षक कैलाश जैन बरमेचा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी आरंभ के प्रवक्ता जावेद हसन भाईजान ने दी है। जावेद हसन ने बताया कि काव्य पाठ के लिए कई रचनाकार आमंत्रित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *