दुर्ग । हत्या एवं लूट के प्रकरण में घटना के बाद फरार हुए आरोपी को जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपी ने विवाद के बाद पत्थर मारकर हत्या करना स्वीकार किया है।आरोपी के कब्जे से लूटी गई रकम में से शेष 300 रुपए एवं घटना से संबंधित रक्त रंजित तकिया जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी योगेंद्र निषाद उर्फ बाठु को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक नारायण उर्फ रामनारायण के जेब से 2400 रुपए निकाल रहा था। इस पर मृतक द्वारा विरोध किया गया। इसको लेकर हुए विवाद में आरोपी एवं उसके नाबालिग साथी ने उसे घसीट कर ले जाकर दुर्गा मंच के पास पत्थर से चेहरे एवं सिर पर प्रहार कर दिया था, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।