मोतीलाल जैन (55), निवासी पुलगांव वार्ड, ने एक पत्र में अपने बेटे को बहला-फुसलाकर बालासोर ले जाने और करीब 4 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए कई लोगों के नाम लिखे हैं। पत्र में उन्होंने कहा कि पैसे वापस नहीं किए जा रहे और इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाने की बात कही।
पत्र में संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जमानत न देने की मांग की गई है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, पुलिस से जांच और सच्चाई सामने लाने की मांग उठ रही है।
