जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्ला बोल: कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल संकट से लेकर नसबंदी मामले तक उठे बड़े सवाल

दुर्ग। दुर्ग शहर में बढ़ती जनसमस्याओं को लेकर आज दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में सौंपा गया, जिसमें शहर से जुड़े कई गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।कांग्रेस नेताओं ने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिलाओं को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा, जिससे नाराजगी बढ़ रही है।

इसके साथ ही शहर में भीषण जल संकट और अनियमित पानी सप्लाई को लेकर भी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए गए।ज्ञापन में आत्मानंद स्कूलों की प्रवेश प्रक्रिया को अव्यवस्थित बताते हुए पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया गया।

वहीं, हाल ही में हुए नसबंदी ऑपरेशन के दौरान महिलाओं की मृत्यु के मामले को गंभीर बताते हुए अब तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक न होने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई।कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि ये सभी मुद्दे सीधे तौर पर आम जनता से जुड़े हैं और इन पर प्रशासन की चुप्पी चिंताजनक है।

उन्होंने मांग की कि सभी मामलों में शीघ्र जांच पूरी कर कार्रवाई की जाए और प्रभावित लोगों को राहत प्रदान की जाए।इस दौरान संजय कोहले, दीपक साहू, सुरेंद्र राजपूत, निकिता मिलिंद, गुरदीप भाटिया, कन्या ढीमर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।#दुर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *