उरला क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शैलेंद्र सागरवंशी (30 वर्ष), निवासी रामनगर उरला के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 30 पाव देसी मसाला शराब बरामद की गई है।मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 273/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी केशव कौशले, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार, आरक्षक राजेश्वर साहू और आरक्षक कमलेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।