दुर्ग। CBSE 10वीं बोर्ड के परिणाम में इस बार जिले में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। शंकराचार्य विद्यालय, हुडको की छात्रा अनुष्का गुप्ता ने 97% अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय का रिजल्ट भी बेहतरीन रहा, जहां 18 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। अनुष्का वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र गुप्ता की सुपुत्री हैं, जिससे यह उपलब्धि सम्मान की बात बन गई है।
परिणाम आते ही विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल रहा। प्राचार्य अमिताभ दास ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
