ट्रेलर की टक्कर से अशोक लीलैंड ट्रक क्षतिग्रस्त

दुर्ग। छिंदवाड़ा से सब्जी लोड कर रायपुर की ओर जा रही अशोक लीलैंड ट्रक को ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे ट्रक के बाएं तरफ का डाला, गेट, टायर, बंफर, साइड ग्लास आदि क्षतिग्रस्त हो गया। एक्सीडेंट करने के बाद ट्रेलर का चालक अपने वाहन को छोड़कर फरार हो गया। इस दुर्घटना में किसी व्यक्ति को चोटे नहीं आई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 184, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अंकित साहू सब्जियों का ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है। वह अपने वाहन अशोक लीलैंड ट्रक एम 49 बी जेड 612 3 में छिंदवाड़ा से सब्जी लोड कर रायपुर के लिए निकला हुआ था। ट्रक को उसका ड्राइवर नरेश कहार चला रहा था। प्रार्थी बगल की सीट पर बैठा हुआ था। 14 अप्रैल की सुबह एसटीएफ बघेरा बाईपास के पास पीछे से आ रही ट्रेलर सीजी 10 बीके 8720 के चालक ने रॉन्ग साइड से ओवरटेक करते हुए ट्रक को साइड से टक्कर मार दिया। इससे ट्रक बाजू साइड से क्षतिग्रस्त हो गया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *