शिवनाथ नदी से पुलगांव जाने वाले मार्ग पर पसरा अंधेरा, प्रशासन की व्यवस्था पर उठे सवाल

दुर्ग शहर में गणपति उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं और शहर में गणपति जी का आगमन भी हो रहा है। इसी बीच शिवनाथ नदी से पुलगांव जाने वाले मार्ग पर रात के समय पूरा अंधेरा छाया हुआ है। सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

व्यस्त मार्ग होने के बावजूद यहां रोशनी की व्यवस्था नहीं होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। अंधेरे के कारण यदि कोई दुर्घटना या अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

गणपति उत्सव के दौरान इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन को समय रहते इस समस्या का समाधान करना चाहिए।

सवाल यह है कि आखिर शासन-प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक चुप्पी साधे रहेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *