भिलाई। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं श्री जगन्नाथ मंदिर समिति सेक्टर-6 के पूर्व पदाधिकारी गोलकनाथ भुयन का आज दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।
उनकी अंतिम यात्रा 28 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे उनके निज निवास कृपाल नगर, शांति नगर, सेंट जेवियर स्कूल के पास से रामनगर मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।
वे अपने पीछे भाजपा नेता पुत्र जितेंद्र भुयन सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर श्री जगन्नाथ मंदिर समिति सेक्टर-6 एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।