दुर्ग जिले के भिलाई स्थित पावर हाउस खंडहर के पास छावनी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए रेशम सिंह (36) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 96 प्रतिबंधित स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल, मोबाइल, बाइक और नकदी सहित कुल ₹59,400 की सामग्री जब्त की गई। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।