दुर्ग-भिलाई में यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण और नो-पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया। इंदिरा मार्केट, नेहरू नगर, सिविक सेंटर, पावर हाउस मार्केट और रेलवे स्टेशन के सामने कार्रवाई की गई। इस दौरान 202 वाहनों पर कार्रवाई हुई, जबकि नगर निगम ने ₹15,000 का जुर्माना लगाया। अभियान आगे भी जारी रहेगा।