दुर्ग रेलवे स्टेशन की बदलेगी तस्वीर, 4 पहुंच मार्ग और कई लिफ्ट-एस्केलेटर बनेंगे

दुर्ग रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण, अभी एक पहुंच मार्ग है, चार मार्ग बनेगा, यात्रियों, पोस्टल, कर्मचारियों सबके लिए अलग-अलग, आगे के साथ अब पीछे भी शुरू होगा टिकट काउंटर, कई लिफ्ट और एस्केलेटर लगेंगे
सांसद विजय बघेल ने नवीनीकरण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया, कार्यों की गुणवत्ता के लिए दिए निर्देश

दुर्ग।सघन आबादी के बीच स्थित दुर्ग रेलवे स्टेशन का देश की’अमृत भारत स्टेशन योजना’के तहत व्यापक आधुनिकीकरण और पुनर्विकास किया जा रहा है। अभी यहां पहुंचने के लिए आम यात्रियों को ही नहीं,वीआईपीस तक को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।अब इसका हल निकलने जा रहा है। यहां चार पहुंच मार्ग बनने जा रहे हैं।आम यात्रियों,डाक सामान कर्मचारियों सबके लिए अलग-अलग पहुंच मार्ग होगा।इसके साथ अब आगे के साथ पीछे भी टिकट काउंटर खुलेगा। उधर पार्किंग की भी व्यवस्था की जा रही है। रेलवे कर्मचारियों के लिए सर्व सुविधायुक्त क्वार्टर्स भी बन रहे हैं। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने आज स्टेशन कैंपस पहुंचकर इन पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली।इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि दुर्ग रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और आधुनिकीकरण के कार्यों को अप्रैल 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा है कि गुणवत्ता से कहीं कोई समझौता नहीं होना चाहिए।कई सारी सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ दुर्ग रेलवे स्टेशन की देश में अब एक विकसित रेलवे स्टेशन के रूप में पहचान बनने जा रही है।

इस दौरान सांसद विजय बघेल ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के कार्यों में पहले कुछ समस्याएं थी, जिसे अब दूर कर लिया गया है और सारे निर्माण कार्य तेज गति से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां स्टेशन परिसर में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *