सेलूद के पास मुख्य तादुला नहर में कबड्डी खिलाड़ी बहा

सेलूद। ग्राम सेलूद के भाठापारा स्थित तंदुला नहर में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। रायपुर के गुढ़ियारी से सेलूद में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने 15 वर्षीय खिलाड़ी शिवम यादव आया था।जो नहर के तेज बहाव में बह गया। वह
हाथ-पैर धोने नीचे उतरा पैर फिसला।जानकारी के अनुसार, शिवम प्रतियोगिता स्थल के पास तंदुला नहर की ओर गया था। इसके बाद नहर के किनारे हाथ-पैर धोते समय काई और ढलान के कारण उसका पैर फिसल गया। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सका और गहरे पानी में बह गया।बताया जाता है साथियों ने बचाने का किया प्रयास था।शिवम को नहर में बहता देख साथी खिलाड़ियों ने तत्काल उसे बचाने का प्रयास किया,। लेकिन पानी की तेज धार के कारण वे सफल नहीं हो सके। देखते ही देखते शिवम पानी में ओझल हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही सेलूद सरपंच खिलेश मार्कंडेय मौके पर पहुंचे और पाटन पुलिस तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की सूचना दी। युवक की तलाश के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।एन डी आर एफ की टीम मौके पर पहुँच कर खोजबीन कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *