दुर्ग। ब्यूटी पार्लर के सामने खड़ी एक्टिवा की अज्ञात आरोपी ने दिनदहाड़े चोरी कर ली। प्रार्थिया की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया ज्योति आडिल ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय दीपक नगर दुर्ग में करती है। 11 अप्रैल की सुबह उसने अपनी एक्टिवा सीजी 07 बी टी 9583 को प्रतिदिन की तरह ब्यूटी पार्लर के पास बाहर खड़ी कर दी थी और पार्लर के अंदर चली गई थी। शाम को जब वह घर जाने के लिए बाहर निकली तो देखी उसकी वाहन खड़े किए जगह पर नहीं थी।आसपास पता तलाश करने के बाद जब वाहन नहीं मिली तब प्रार्थिया ने शिकायत दर्ज कराई। चोरी गए एक्टिवा की कीमत 26,000 रुपए आंकी गई है।