घर के आंगन में खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी

दुर्ग। अपने घर के आंगन में गाड़ी खड़ी करना प्रार्थी को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने प्रार्थी की मोटरसाइकिल की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सुनील कुमार मेश्राम जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करता है। 6 अप्रैल को उसकी पत्नी शोभना मेश्राम के नाम से पंजीकृत मोटरसाइकिल होंडा शाइन सीजी 07 बी टी 0907 सेवा काम पर गया हुआ था। कम से वापस आने के बाद रात में उसने अपनी मोटरसाइकिल को अपने पांच बिल्डिंग स्थित घर के आंगन में लॉक करके खड़ी कर दिया था। दूसरे दिन सुबह देखा तो उसकी मोटरसाइकिल खड़े किए जगह पर नहीं थी। आसपास तलाश करने के बाद प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। चोरी गए वाहन की कीमत लगभग 25,000 रुपए आंकी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *