मामूली बात पर आरोपियों ने की मारपीट, अस्पताल में भर्ती

दुर्ग। भाई के साथ पूर्व में हुई मारपीट को लेकर आरोपियों से पूछताछ कर रहे युवक के साथ भी आरोपियों ने जमकर मारपीट की। इससे युवक को चोटे आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5),351 (3) के तहत अपराध दर्ज का जांच में लिया है। पुलिस ने बताया की प्रार्थी देवनारायण यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि वह बीएसपी प्लांट में मजदूरी का काम करता है। 8 अप्रैल की रात को उसके बेटे समीर के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। जानकारी के मुताबिक आरोपी चेतन एवं अन्य लोगों ने समीर के भाई के साथ मारपीट किए थे। इस पर समीर आरोपियों से पूछने गया था कि मेरे भाई के साथ मारपीट क्यों किये। इस पर आरोपियों ने समीर के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की है। घायल को तुरंत महिमा अस्पताल उतई ले जाकर भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *