मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी हुआ गिरफ्तार

दुर्ग। मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है। इससे पूर्व पुलिस ने उसका गांव में जुलूस भी निकाला और उसे घुमाया। पुलिस ने बच्ची के लापता होने की सूचना पर तत्काल सघन खोजबीन कर सुरक्षित बरामद किया था। आरोपी ने बच्ची को बोरे में बंद कर खंडहर में छुपा दिया था और वहां से फरार हो गया था।
10 अप्रैल को बच्ची के परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी 5 वर्षीय पुत्री घर के पास दुकान से चॉकलेट खरीदने जाने के बाद घर वापस नहीं लौटी है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामवासियों के साथ समन्वय स्थापित कर तलाश प्रारंभ कर दी थी। 2 घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने मासूम बच्ची को बोर में बंद पाया।आरोपी ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं दबाव के कारण बालिका को खंडहर में छुपा कर फरार हो गया था। बच्ची को अचेत अवस्था में तत्काल बरामद कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।वर्तमान में बच्ची की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने विवेचना के दौरान घटना स्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी धनेश्वर साहू उर्फ़ जनता साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 137 (2), 65(2),238, 109, 140(3) तथा पास्को एक्ट की धारा 4,6 के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

अस्पताल में आरोपी को आ गया था मिर्गी का दौरा

बताया जाता है कि शनिवार को आरोपी को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में मुलाहिजा के लिए लाया गया था।मुलाहिजा के बाद आरोपी वॉशरूम जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसे चक्कर आ गया और वह गिर गया। इसके बाद वह तड़पने लगा, उसके मुंह से झाग व खून निकलने लगा था। मिर्गी का दौरा देख एक जवान ने जूता सुंघा कर उसे होश में लाने की कोशिश की। इसके बाद डॉक्टरों ने तत्काल उसका इलाज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *