दुर्ग। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला से बाइक सवार तीन युवक बैग छीनकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
पुलिस के मुताबिक पुरैना वार्ड नंबर 40 निवासी संध्या (33 वर्ष) 2 अप्रैल को अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ ऑटो से खुर्सीपार जा रही थीं। शाम करीब 5 बजे खुर्सीपार गेट चौक पर ऑटो से उतरकर जैसे ही वह सर्विस रोड पर पहुंचीं, उसी समय पावर हाउस की ओर से आए एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उनके कंधे पर टंगे हैंडबैग को झपट्टा मारकर छीन लिया और तेजी से रायपुर की ओर फरार हो गए।
महिला बाइक का नंबर नहीं देख पाई, लेकिन आरोपियों को देखकर पहचान सकती हैं।लूटे गए बैग में करीब 15 हजार रुपये नगद, बैंक ऑफ बड़ौदा का पासबुक और एसबीआई का एटीएम कार्ड रखा हुआ था। महिला ने अपने पति के साथ खुर्सीपार थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।