गांजा बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग। गांजा बेचने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 किलो 250 ग्राम गांजा जिसकी कुल कीमत 1,10,000 रुपए है को जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति लक्ष्मी मार्केट कचरा मैदान स्थित बिजली ट्रांसफार्मर के पास सफेद बोरी में अवैध गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी सौरभ साखरे उर्फ सोनू 20 वर्ष निवासी अंबेडकर नगर वार्ड 11 थाना वैशाली नगर को गिरफ्तार किया ।आरोपी के कब्जे से 2 किलो 250 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 ख के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *