दुर्ग। जिले में शराब कोचिंयों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नंदिनी थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 30 पौवा देसी मदिरा शराब एवं 4300 रुपए नगद जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि आनंद ढाबा के पीछे नहर किनारे ग्राम गिरहोला में दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रेम कुमार टंडन एवं समीर बंजारे दोनों निवासी ग्राम गिरहोला थाना नंदिनी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से रकम एवं शराब जब्त की गई है।