लूट का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। चौकी जेवरा सिरसा अंतर्गत लूट का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वही विधि से संघर्षरत बालक को भी अभि रक्षा में लिया गया है।आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत एक इंटरप्राइजेज गोदाम के पास दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक व्यक्ति को रोक कर धारदार हथियार दिखाकर नकदी रकम लूटने का प्रयास किया गया था। प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबीर से सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी टामन साहू उर्फ़ डायमंड निवासी शीतला बस्ती थाना मोहन नगर को गिरफ्तार किया। साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *