मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, संदेही पकड़ाया

दुर्ग। थाना उतई अंतर्गत शुक्रवार की दोपहर को एक आरोपी ने साढे 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, इसके बाद आरोपी ने बच्ची को बोरे में बंद कर अपने ही घर के पीछे बाड़ी में फेंक दिया। बोरे के अंदर तड़प रही बच्ची की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी
मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को बच्ची अपने ही घर से थोड़ी दूर पर दुकान में खाने का कुछ सामान लेने गई हुई थी। दोपहर में उसे अकेली रास्ते में आता देख आरोपी ने उसे और कुछ खाने का लालच देते हुए अपने घर में ले गया और उसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब बच्ची विरोध करने लगी तब आरोपी पकड़ाने के डर से बच्ची को बोरे में बंद कर दिया और जिंदा ही उसे अपनी बॉडी में फेंक दिया। कुछ देर बाद लोगों के सहयोग से पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संदेही को पकड़कर पुलिस ने पूछताछ में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *