हीरोइन तस्करी में लिप्त चार अंतर राज्यीय आरोपि हुए गिरफ्तार

दुर्ग। जिला पुलिस ने नशे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हीरोइन तस्करी में लिप्त चार अंतर राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 91.9 ग्राम हीरोइन चिट्टा जिसकी कीमत 18,69,000 रुपए है को जब्त किया है। आरोपी पंजाब से मादक पदार्थ लाकर भिलाई में बिक्री करने की तैयारी में थे। आरोपी हाउसिंग बोर्ड भिलाई में किराए का मकान लेकर इस काम को संचालित कर रहे थे। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि 10 अप्रैल को मुखबीर से सूचना मिली कि हाउसिंग बोर्ड भिलाई क्षेत्र में किराए के मकान में अवैध रूप से मादक पदार्थ हीरोइन चिट्टा रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना जामुल पुलिस एवं एसीसीयु की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी की। इस कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से कुल 91.9 ग्राम हेरोइन चिट्टा एवं नगदी रकम जब्त की गई है। आरोपीगण मादक पदार्थ को अमृतसर पंजाब से लाकर भिलाई में बेचना स्वीकार किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 20 क, 27 ख एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है। सभी आरोपियों राजविंदर कौर निवासी भौद पुर थाना तरसिक्का जिला अमृतसर, राजवीर सिंह निवासी मजिठा रोड लक्ष्मी विहार जिला अमृतसर, कुलदीप सिंह निवासी तरसिक्का जिला अमृतसर, लवप्रीत सिंह निवासी भौद पुर थाना तर सिक्का जिला अमृतसर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *