19 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, खुद RPF पोस्ट पहुंचा आरोपी

दुर्ग। आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई में 19 साल पुराने केस के स्थायी वारंट (PNBW) के आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। लंबे समय से फरार आरोपी पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जिसके बाद उसने खुद आकर सरेंडर कर दिया।
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे वारंट तामील अभियान के तहत टीम ने आरोपी की तलाश में बिहार और गुजरात तक छानबीन की। जानकारी मिली कि आरोपी पिछले 9-10 वर्षों से गुजरात में रहकर वाहन चला रहा था। लगातार दबाव के चलते आरोपी 10 अप्रैल 2026 को खुद आरपीएफ पोस्ट दुर्ग पहुंचा और अपनी पहचान स्वीकार की।
कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में पेश किया गया, जहां आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *