दुर्ग। आपस में हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंचे प्रार्थी के साथ दो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की एवं जान से मारने की धमकी देते हुए नुकीली वस्तु से वार कर दिया। इससे प्रार्थी को चोटे आई। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296,3(5), 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मोहम्मद कासिम निवासी वार्ड नंबर 8 पप्पू किराना स्टोर के पास तकिया पारा ने शिकायत दर्ज कराई कि 5 अप्रैल की रात को मोहम्मद हाशिम के लड़के मोहम्मद हमजा के साथ फैजान कुरैशी मारपीट कर रहा था। इस पर हाशिम ने बोला फैजान के साथ क्यों मारपीट कर रहे हो, यह कहकर वह समझाने लगा तभी फैजान गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्के से मोहम्मद हाशिम को मारने लगा। कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया। थोड़ी देर बाद रात लगभग 10:30 बजे फैजान कुरैशी एवं अयाज कुरैशी दोनों एक राय होकर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे नुकीली वस्तु से मोहम्मद हाशिम के हाथ, पीठ आदि में मारकर चोट पहुंचाया। घायल का जिला अस्पताल में ले जाकर इलाज किया गया।