बिना कारण आरोपियों ने प्रार्थी को धमकी देकर की मारपीट

दुर्ग। शराब भट्टी के सामने जोरा तराई में बिना किसी कारण प्रार्थी के साथ दो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5),351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि गायत्री नगर डुण्डेरा निवासी शिवम यादव जोरा तराई स्थित शराब भट्टी के सामने से गुजर रहा था। रास्ते में एक्सीडेंट होने से भीड़ जमा हो गई थी। वह साइड से अपनी घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी भोला और चेतन साइकिल चलाते हुए जबरन प्रार्थी को टक्कर मार दिए। इसके बाद दोनों ने हाथ मुक्के से मारपीट करते हुए गाली गलौज की। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी और वहां से आरोपी भाग निकले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *