नदी में नहाने गए युवक की मोटरसाइकिल चोरी

दुर्ग। नहाने के लिए शिवनाथ नदी में उतरे प्रार्थी की अज्ञात आरोपी ने मोटरसाइकिल पार कर दी। प्रार्थी की शिकायत पर अंजोरा चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया की प्रार्थी ऋषभ कुमार सूर्यवंशी कैटरिंग वेटर का काम करता है। 29 मार्च की सुबह 10:30 बजे अपने पिता मोहन सूर्यवंशी के नाम से पंजीकृत मोटरसाइकिल सीजी 07 एल वाई 5796 को लेकर नहाने के लिए रसमड़ा रेलवे रिवर ब्रिज के पास शिवनाथ नदी आया हुआ था। उसने अपनी मोटरसाइकिल को लॉक कर हनुमान मंदिर के पास खड़ी कर दिया था और नहाने के लिए शिवनाथ नदी चला गया था। थोड़ी देर बाद जब वह वापस आया तो देखा उसकी ग्लैमर मोटरसाइकिल खड़ी किए जगह पर नहीं थी। अपने स्तर पर तलाश करने के बाद प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई है। चोरी गए मोटरसाइकिल की कीमत 15,000 रुपए आंकी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *