सुने आवास का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने की चोरी

दुर्ग। घर में ताला लगाकर अपने ससुराल ग्राम मुड़पार जाना प्रार्थी को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने घर के पीछे के दरवाजे की कुंडी को तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात की चोरी कर लिया। प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रोशन लाल एचआईजी 2/33 ओल्ड बोरसी निवासी है और वह लोक अभियोजन ऑफिस दुर्ग में सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदस्थ है। 30 मार्च की शाम को वह अपने घर में ताला लगा कर अपने परिवार सहित ससुराल ग्राम मुड़पार गया हुआ था। 31 मार्च की सुबह-सुबह वापस आया तो देखा घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था। बेडरूम के अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अलमारी में रखे 8 नग चांदी की बिछिया, सोने की अंगूठी ,2000 रुपए नगद, प्लास्टिक के गुल्लक में रखे 8000 रुपए, बैठक रूम में रखी एक इलेक्ट्रिक आयरन, गैस सिलेंडर आदि की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *