स्वास्थ्य अधिकारी बनकर ठगी की कोशिश, अस्पताल संचालक से मांगी रकम — मामला दर्ज

दुर्ग। स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताकर अज्ञात मोबाइल धारक ने एक निजी अस्पताल के संचालक से रुपए की मांग की। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस में मोबाइल धारक के खिलाफ धारा 308(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। मोहन नगर पुलिस में बताया कि ओम परिसर स्थित गंगोत्री हॉस्पिटल के संचालक को मोबाइल धारक ने कहा कि उनके विभाग द्वारा अस्पताल की जांच की गई जिसमें कई कमियां पाई गई है। तुम्हारे अस्पताल का लाइसेंस रद्द हो सकता है। अस्पताल को चालू रखना है तो रकम देना पड़ेगा अन्यथा कभी भी अस्पताल बंद कर दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि उक्त मोबाइल नंबर किसी अजय अग्रवाल के नाम पर है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *