दुर्ग। पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान एक आरोपी से 1,44,000 रुपए कीमत का 2.880 किलो ग्राम गांजा बरामद करने में सफलता मिली है। आरोपी को मादक पदार्थ के साथ मौके पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं स्कूटी सीजी 07 बी यु 2400 को जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नयापारा चौक के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी चालक संदिग्ध पाए जाने पर उसे रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक थैली में अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपी विशाल साहू 62 वर्ष निवासी इंदिरा नगर बघेरा ने गांजा की बिक्री करने के लिए गांजा को अपने पास रखना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।