दुर्ग। घर के सामने नयापारा नदी रोड जाने वाले मार्ग पर पार्किंग की गई कार को अज्ञात वाहन चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी पंचशील नगर दुर्ग में चाय की दुकान चलाता है। उसने अपनी हुंडई ग्रैंड आई 10 कार सी जी 07 एपी 0426 को घर के पास पार्किंग में जगह नहीं होने के कारण नयापारा नदी रोड जाने वाले मार्ग में प्रतिदिन की तरह खड़ी कर दिया था। 30 मार्च की शाम को 7:00 बजे वह अपनी कार को खड़ी कर घर चला गया था। दूसरे दिन सवेरे आकर देखा तो उसकी कार को अज्ञात वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी थी। इससे खड़ी कार बिजली के खंभा से जाकर टकरा गई थी। कार का बोनेट, आगे पीछे का कांच, टायर सहित दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए थे।