दुर्ग। घर के ही पास रहने वाले आरोपी ने पीड़िता एवं उसके पति के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की एवं धारदार वस्तु से वार किया। पीड़िता की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया श्रीमती रश्मि यादव दुर्गा टेंट हाउस के पास कैलाश नगर निवासी है। 29 मार्च की रात को आरोपी अभिषेक जाल उर्फ भालू उसके पति अज्जू के साथ मारपीट कर रहा था। जानकारी मिलने पर प्रार्थिया घटना स्थल पर पहुंची तो देखी कि उसके पति के साथ आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर रहा है। जब पीड़िता ने बीच बचाव की तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर कहा कि तू यहां से भाग जा नहीं तो तुझे भी मार दूंगा, कहकर धारदार वस्तु से वार कर दिया जिससे पीड़िता को चोटे आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।