दुर्ग। अवैध रूप से सट्टा खिला रहे आरोपी को अंजोरा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2,550 रुपए, 3 सट्टा पट्टी एवं पेन बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस ने बताया कि 30 मार्च को अंजोरा चौकी पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा। अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से सट्टा खिला रहे आरोपी कमलेश यादव निवासी ग्राम बिरेझर चौकी अंजोरा को गिरफ्तार किया गया है।