दुर्ग। थाना छावनी क्षेत्र के कैम्प-02 भिलाई स्थित बैकुण्ठ धाम के पास पुलिस ने अवैध गांजा बेच रही महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी डी. सुनीता (40) के कब्जे से 2.060 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष शर्मा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।