दुर्ग। थाना सुपेला क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित जिम गार्डन के पास धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी सिक्सत फुले (29) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार जप्त किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय यादव सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।