अनियंत्रित होकर बाइक नाले में गिरी, युवक की मौत

दुर्ग। मोटरसाइकिल पर अपने दोस्त को पीछे बैठाकर सुपेला से ग्राम कोटनी जा रहे युवक की वाहन अनियंत्रित होने के कारण नाली में जा गिरी इससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग जांच, पंचनामा कारवाई एवं गवाह निरीक्षण, घटनास्थल का निरीक्षण आदि करने के बाद पाया कि मृतक आशीष निषाद की मृत्यु लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण हुई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक 1 जनवरी 2026 को रामनगर सुपेला निवासी मृतक आशीष निषाद अपनी मोटरसाइकिल सी जी 07 सी जे 6817 से अपने दोस्त राजू मरकाम को पीछे बैठकर सुपेला से नया साल मनाने ग्राम कोटनी जा रहा था। कोटनी रोड बग्दई धाम के पास मोड पर वाहन अनियंत्रित होकर रोड से लगी नाली में जा गिरी। इससे शंकराचार्य अस्पताल में उपचार के दौरान आशीष निषाद की मौत हो गई थी। जांच के बाद मृतक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए गिरने से मौत होना पाया गया है। पुलिस धारा 106 (1) के तहत अपराध दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *