बकरा चोरी करने वाले कैमरे में कैद दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दुपहिया वाहन से रेकी कर बकरा की चोरी करने वाले दो आरोपियों को उतई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी, धारदार हथियार व नगदी रकम जब्त की गई है। पुलिस ने बताया की प्रार्थी
बन्नी अली निवासी बजरंग चौक ग्राम जोरातराई ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 मार्च की शाम को वह अपने बकरे को घर में रखने के बाद सुबह पाया कि दो बकरा गायब है। घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात व्यक्ति दुपहिया वाहन में बकरा ले जाते हुए दिखाई दिए। शिकायत के बाद पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305,331(4), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों मोहम्मद शफी निवासी आजाद चौक मस्जिद के पास रुआ बांधा तथा ओम प्रकाश वर्मा आजाद चौक मस्जिद के पास रुआ बांधा थाना भिलाई नगर को पकड़ा। आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। चोरी किए गए बकरों को काटकर बेच दिया गया था और प्राप्त राशि को खर्च करना बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *