अफीम तस्करी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। कुम्हारी थाना क्षेत्र में अफीम तस्करी प्रकरण में पुलिस ने फरार सप्लायर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पूर्व में 403 ग्राम अफीम जब्ती के मामले में की गई है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान मोबाइल CDR और बैंक लेन-देन के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। गिरफ्तार आरोपियों में शिवप्रसाद कुमार साहू और रेशम सिंह उर्फ पप्पू पाजी शामिल हैं। इनके पास से 11 ग्राम अफीम और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार मामले में NDPS एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई जारी है तथा पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *