दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र में अवैध अफीम खेती एवं तस्करी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
ग्राम समोदा–झेनझरी प्रकरण में अब तक कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
ताजा कार्रवाई में आरोपी सुखराम बिश्नोई को सिलोदा क्षेत्र से पकड़ा गया, जिसके पास से 670 ग्राम डोडा चूरा, ₹18,540 नगद और एक डस्टर वाहन जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार मामले में NDPS एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है तथा तस्करी नेटवर्क की विस्तृत जांच जारी है।