दिनांक 22 मार्च 2026 को आरपीएफ दुर्ग द्वारा ट्रेन संख्या 12851 बिलासपुर–चेन्नई एक्सप्रेस में कार्रवाई की गई। इस दौरान रायपुर से दुर्ग आ रहे 12 किन्नरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई यात्रियों की शिकायत के आधार पर की गई। आरपीएफ ने सभी को हिरासत में लेकर नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की।