दुर्ग स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार के खाद्य पदार्थ जब्त

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अनधिकृत वेंडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टॉलों और दुकानों के बाहर अवैध रूप से रखे करीब 50 हजार रुपए के खाद्य पदार्थ जब्त किए हैं। यह कार्रवाई यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
थाना प्रभारी एस.के. सिन्हा ने बताया कि अभियान के दौरान 15 अनधिकृत वेंडरों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 2940 पानी की बोतलें, फ्रूटी मैंगो टैंगो की 96 बोतलें, विभिन्न कंपनियों के 91 चिप्स पैकेट, 11 केक पैकेट, साथ ही 1-1 कैरेट केला, अंगूर और खीरा जब्त किया गया।
जब्त किए गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है। आगे की कार्रवाई के लिए सभी सामग्री को पार्सल कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *