रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 4 किलो 496 ग्राम गांजा और एक टीवीएस जुपिटर वाहन जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार शिव कुमार ढीमर और शुभम घोष को भनपुरी स्थित अरोरा धर्मकांटा के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा उड़ीसा से लाना बताया है।
जप्त मशरूका की कुल कीमत करीब 3.20 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।