12 घंटे में दो गुम बालिकाएं सकुशल बरामद

रायपुर। गुढ़ियारी थाना पुलिस ने दो गुम बालिकाओं को 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

दोनों सहेलियां रामनगर क्षेत्र से बिना बताए घर से चली गई थीं।
जांच के दौरान रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि वे पुरी जाने वाली ट्रेन में सवार हुई थीं। बाद में ट्रेन बदलकर अहमदाबाद जा रही थीं। पुलिस ने जीआरपी के सहयोग से भुसावल स्टेशन (महाराष्ट्र) में दोनों को सुरक्षित बरामद किया।

प्राथमिक पूछताछ में बालिकाओं ने बताया कि वे घूमने के उद्देश्य से घर से निकली थीं। पुलिस की तत्परता पर परिजनों ने आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *