जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह विवाद के दौरान रिटायर्ड आर्मी जवान गुलशन श्रीवास ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली पंकज कश्यप (25) के जांघ में लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, पुराने एक्सीडेंट को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने किराना दुकान में तोड़फोड़ की, इसी दौरान फायरिंग की घटना हुई।
पुलिस ने आरोपी गुलशन श्रीवास और उसके भाई हिमांशु श्रीवास को हिरासत में लेकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। जांच जारी है।