भिलाई। अखिल भारतीय उड़िया समाज (एबीयूएस) द्वारा आयोजित होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह रविवार को भिलाई-3 स्थित सोमनी के निधि रिसॉर्ट में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता और महिलाओं के सम्मान का सुंदर संगम देखने को मिला।समारोह के मुख्य अतिथि भिलाई-चरोदा निगम महापौर निर्मल कोसरे ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा और आपसी एकजुटता ही समाज को प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ाती है। उन्होंने महिलाओं की भूमिका को समाज की मजबूती का आधार बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति कृष्णा चंद्राकर ने की।विशिष्ट अतिथियों में पार्षद तुषांत वर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल मेहता, चरोदा मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर और भाजपा नेता भोला साहू शामिल हुए।

सभी अतिथियों का समाज के पदाधिकारियों ने स्वागत किया और फूलों की होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज को प्रेरित करने वाली महिलाओं—सीमा जंघेल, पिंकी साहू, जयंती महानंद, रिद्धी महानंद, अंजली तांडी, वर्षा चौहान, सुभद्रा विभार, अनु विभार, पुष्पा सोना, कस्तूरी राज सहित उत्कल मैरिज ब्यूरो की टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।समाज के प्रदेश अध्यक्ष जेएम तांडी ने सामाजिक गतिविधियों और आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी से सहयोग की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम का संचालन महासचिव तरुण निहाल ने किया।इस दौरान समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम सफल और यादगार बन गया।
