दुर्ग। ग्राम पंचायत चंदखुरी के चारागाह में लगे ऊर्जा टेक्नोलॉजी सोलर पैनल के केवल एजीडी बॉक्स की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थिया की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि कविता ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई है कि ग्राम पंचायत चंदखुरी के चारागाह में ऊर्जा टेक्नोलॉजी सोलर पैनल में कुछ जरूरी पार्ट जैसे कंट्रोलर, मोटर के केवल पैनल, केवल एजीडी बॉक्स आदि लगा हुआ था। इस सोलर के माध्यम से ग्रामीण किसानों व पशुओं को पीने के पानी के लिए सुविधा मिल रही थी। अज्ञात आरोपी ने केवल पैनल के एजीडी बॉक्स जिसकी कीमत 70000 रुपए है, की चोरी कर लिया। जिससे किसानों व पशुओं को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।